BPL परिवारों को कैसे फ्री मिल रहे सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
आज के समय में बिजली का खर्च हर घर के लिए एक बड़ी चिंता बन गया है। पहले बिजली बिल सिर्फ सामान्य खर्च माना जाता था, लेकिन अब यह कई परिवारों के लिए बजट घटाने वाला मसला बन गया है। खासकर कम खर्च वाले परिवारों के लिए महीने के अंत में बिजली बिल का सामना करना आसान नहीं होता है। बढ़ते बिल और दिन-ब-दिन खर्च होती बिजली ने घर के बजट पर बड़ा असर डाला है।

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकारें अब लोगों के लिए कई राहत योजनाएं लेकर आ रही हैं। ऐसी ही एक पहल नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने शुरू की है। इसमें बीपीएल परिवारों को उनके घर की छत पर फ्री सोलर पैनल लगाने का मौका दिया जा रहा है। इसका मकसद यह है कि गरीब और कम आय वाले परिवार भी साफ और सस्ती एनर्जी का फायदा उठा सकें और बिजली का खर्च कम हो। तो आइए जानते हैं कि बीपीएल परिवारों को कैसे सोलर पैनल फ्री मिल रहे हैं और इसके लिए कब तक अप्लाई कर सकते हैं।
बीपीएल परिवारों को कैसे सोलर पैनल फ्री मिल रहे हैं?
इस योजना के तहत बीपीएल और कुटीर ज्योति कनेक्शन वाले परिवार अपनी छत पर बिना किसी खर्च के सोलर पैनल लगवा सकते हैं। योजना के अनुसार घर की छत पर 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। सोलर पैनल लगाने के बाद दिन के समय फैन, बल्ब, मोबाइल चार्जर और छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सूरज की रोशनी से चल सकेंगे। घर की बिजली की जरूरतें धीरे-धीरे बिजली ग्रिड पर निर्भर नहीं रहेंगी। बिजली बिल में सीधी कमी आएगी और परिवारों का माहवारी खर्च कम होगा। सरकार का लक्ष्य है कि पहले चरण में बड़ी संख्या में समुदायों के परिवारों को इस योजना से जोड़ा जाए। स्थानीय स्तर पर हजारों परिवारों को इस योजना में शामिल करने की तैयारी चल रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा ले सकें।
इसके लिए कब तक अप्लाई कर सकते हैं?
इस योजना के लिए आवेदन की गेल लास्ट डेट 31 मार्च 2026 है। घर की छत पक्की होनी चाहिए और कम से कम 64 वर्ग फीट जगह होनी चाहिए। छत पर ज्यादा छाया नहीं होनी चाहिए ताकि सोलर पैनल पर्याप्त धूप प्राप्त कर सके। सोलर पैनल लगाने के बाद इसकी देखभाल उपभोक्ता की जिम्मेदारी होगी। समय-समय पर पैनल की सफाई और सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है ताकि यह लंबे समय तक सही ढंग से काम करता रहे.
आवेदन कैसे करें?
सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाया है. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से सुविधा ऐप डाउनलोड करें. एप में कुटीर ज्योति रूफटॉप सोलर पैनल सहमति का ऑप्शन चुनें. कंज्यूमर नंबरएच ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करें. बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और पहचान प्रमाण अपलोड करें. घर की छत की फोटो और छत का क्षेत्रफल विवरण भरें. वहीं जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है, वे लाभार्थी सुविधा काउंटर या वसुधा केंद्र पर जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहां कर्मचारी मुफ्त में आवेदन में मदद करेंगे. सरकार ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पूरी प्रक्रिया बिलकुल मुफ्त है और इसके लिए किसी भी शुल्क की जरूरत नहीं है.